मक्का मदीना के लिए रवाना हुए हाजियों का जगह-जगह भव्य स्वागत

Published by :ARUN KUMAR
Published at :17 Apr 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
मक्का मदीना के लिए रवाना हुए हाजियों का जगह-जगह भव्य स्वागत

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. हाजियों का एक जत्था सऊदी अरब मक्का मदीना के लिए रवाना हुए .प्रखंड के जगेली पंचायत के मनकोल गांव निवासी हाजी मोहम्मद युसूफ एवं उनकी धर्मपत्नी हज यात्रा पर निकले तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया .उनके पुत्र मोहम्मद आजाद आलम एवं सज्जाद आलम ने बताया की उनके माता-पिता एक साथ मक्का एवं मदीना हज के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने बताया की वह यहां से कोलकाता पहुंचेंगे . वहां से फिर हवाई जहाज से मक्का के लिए उड़ान भरेंगे. उनके हजयात्रा के स्वागत में सरपंच प्रत्याशी शरीफ आलम अब्दुल हकीम खान मोहम्मद आजाद आलम मोहम्मद सज्जाद आलम वार्ड सदस्य पति मोहम्मद इम्तियाज आलम सरफराज आलम शमशाद आलम मोहम्मद इमरान आलम मोहम्मद इजराइल मोहम्मद सलीम मोहम्मद गुलाम रब्बानी आदिल राजा मेहरुद्दीन खान मौलाना मोहम्मद मसरूर राजा समाज सेवक नेता हसनैन राजा हाफिज अजमत उल्लाह खान , डॉक्टर मोहम्मद इस्लाम एडवोकेट मोहम्मद इमरान आलम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने उनके फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया. वहीं इसी पंचायत के तरबनना गांव से मास्टर समीद आलम भी हज की यात्रा पर निकले हैं .झगुरवा गांव से पूर्व मुखिया अब्दुल जब्बार भी हज यात्रा पर जाने से लोगों में काफी हर्ष देखा गयाफूल माला पहना कर उनका भी जोरदार स्वागत किया.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन