गोआसी व रहुआ में भू-सर्वेक्षण को लेकर हुई ग्रामसभा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 5:42 PM
हरदा
प्रतिनिधि हरदा. केनगर प्रखंड के गोआसी पंचायत भवन में मुखिया अफरोज आलम एवं रहुआ पंचायत भवन में मुखिया सूफिया परवीन की अध्यक्षता में जमीन सर्वे को लेकर विशेष सर्वेक्षण सभा की गयी. ग्रामसभा में उपस्थित विशेष सर्वेक्षक कानूनगो अरूण कुमार ने किसानों को कहा कि अपनी जमीन का सम्पूर्ण विवरण के साथ सर्वे फार्म भर कर मौजा सहित अमीन के पास जमा करें. जांच कर सभी लोगों को जमीन का स्वामित्व बनाया जाएगा. जमीन संबंधित विस्तारपूर्वक किसानों को बताया गया. इस ग्रामसभा में सरपंच प्रतिनिधि नजरूल हक, अमीन गणेश गणपत, सतीश कुमार, शेखर सुमन, समिति मुमताज आलम, साहिल फिरोज वार्ड सदस्य विपिण कुमार, राजीव कुमार, रंजीत कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे. फोटो -24 पूर्णिया 14- रहुआ पंचायत भवन में विशेष सर्वेक्षण पर किसानों को जानकारी देते पदाधिकारी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










