गोपाल यादुका हत्याकांड: बीमा भारती के पति अवधेश मंडल हत्या के मामले में भेजे गए जेल, बेटा फरार

Published by :Anshuman Parashar
Published at :05 Aug 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
गोपाल यादुका हत्याकांड: बीमा भारती के पति अवधेश मंडल हत्या के मामले में भेजे गए जेल, बेटा फरार

गोपाल यादुका हत्याकांड: बिहार के पूर्णिया में हार्डवेयर व्यवसायी  गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने सरेंडर कर दिया है.

विज्ञापन

गोपाल यादुका हत्याकांड: बिहार के पूर्णिया में हार्डवेयर व्यवसायी  गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने सरेंडर कर दिया है. अवधेश मंडल हत्याकांड में नाम आने से फरार चल रहा था. बीते 25 जून को कोर्ट ने बाप-बेटे के ख़िलाफ़ वारंट जारी किया था. जिसमें बेटा राजा मंडल अभी भी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस अभी भी जुटी है.

दो जून को व्यवसायी की हत्या हुयी थी

पूर्णिया जिले के भवानीपुर बाजार में गत 2 जून को दिन दहाड़े बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका (55) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह घटना उस समय घटी थी जब वे अपने आवास सह प्रतिष्ठान के बाहर बरामदे पर बैठे थे. बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने कुर्सी पर बैठे व्यवसायी को कनपट्टी में हथियार सटा कर गोली मारी थी और तेजी से भाग निकले थे. गोली से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए पूर्णिया लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

घटना में शामिल आरोपी से पूछताछ में बाप-बेटे का नाम आया था

इस घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी विकास कुमार, ब्रजेश यादव, संजय भगत और विशाल राय को 48 घंटे की रिमांड पर लिया था. भवानीपुर थाने में लगातार कई घंटों तक इनसे पूछताछ होती रही. पूर्णिया डीआईजी विकास कुमार और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा खुद मौजूद रहे. इसी दौरान हत्याकांड में दोनों बाप-बेटे का नाम सामने आया था. हत्याकांड की जांच में यह बात सामने आई थी कि बीमा भारती के बेटे राजा मंडल ने हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी.

Also Read: नवादा में बैंक कर्मचारी के घर में 32 लाख की चोरी, पुलिस की टीम जांच में जुटी

25 जून को दोनो के खिलाफ वारंट जारी हुआ था

इस घटना के बाद अदालत ने 25 जून को गोपाल यदुका हत्याकांड में रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल एवं पुत्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था. जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. अब सोमवार को अवधेश मंडल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहीं इस मामले में बीमा भारती का बेटा राजा मंडल अभी भी फरार चल रहा है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन