घर जा रही महिला के गले से सोने चेन की छिनतई

घटना शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग सोनौली चौक के पास हुई
पूर्णिया. पैदल घर जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया. घटना शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग सोनौली चौक के पास हुई. इस संबंध में लोहापट्टी चौक स्थित धीरज वैरायटी स्टोर के मालिक ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह में काम से बाजार गई थी.जहां से वह पैदल अपने घर जा रही थी. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो बदमाश आया और उनके गले से सोने की चेन छीन कर तेजी से भाग गया. छीनी गई सोने की चेन लगभग दो भरी की थी. उन्होंने बताया कि उनके घर के पास स्थित गली में बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से चेन छीनने की घटनाएं होती रहती है. उन्होंने बताया कि इस आशय की कोई लिखित सूचना सदर थाना की पुलिस को नहीं दी गई है. आवेदन देने की बावजूद पुलिस द्वार कार्रवाई नहीं की जाती है. इस वजह से आवेदन देने का कोई फायदा नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










