आग से चार घर जले, 15 लाख नकद भी स्वाहा

Updated:
विज्ञापन
Purnia University

अग्निपीड़ितों में दुर्गापुर गांव निवासी दिनेश मंडल का पुत्र संजीत मंडल, मंजीत मंडल, अजित मंडल एवं साजन कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव के वार्ड संख्या 5 में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से चार परिवार के घर जलकर राख हो गये. अग्निपीड़ितों में दुर्गापुर गांव निवासी दिनेश मंडल का पुत्र संजीत मंडल, मंजीत मंडल, अजित मंडल एवं साजन कुमार शामिल हैं. इस अगलगी में पीड़ित परिवार के घर, नगद 15 लाख रुपये एवं अन्य सामान जलकर राख हो गये. पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह सभी अपना घर बनाने एवं जमीन खरीदने के लिए जमीन बंधक रखकर और चारों भाई दूसरे प्रदेश से कमा कर रुपया लाकर घर में रखे थे. पीड़ितों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक उपके घर में आग लग गयी. स्थानीय लोग मौके पर पहुंच आग बुझाने पर जुट गये. इसी दौरान सूचना मिलते ही रुपौली थाना से पहुंचे दमकल कर्मियों में अग्निशमन चालक अजय कुमार सिंह अग्निक कर्मी दिलीप कुमार ,रमेश कुमार एवं गौतम कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया. जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी ईसा रंजन ने राजस्व कर्मचारी मोहम्मद जैनुल को घटना की जानकारी के लिए भेजा. राजस्व कर्मचारी से प्राप्त सूची को आपदा प्रबंधन को भेज कर जल्द ही आपदा प्रबंधन द्वारा सहयोग की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन