एससीएसटी एक्ट के दो मामले में चार गिरफ्तार
रूपौली.
रूपौली.थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में हुए दो एससी-एसटी मामलों में दो-दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिय��. गिद्धा गांव में 8 अगस्त 2024 की घटना में गिद्धा गांव में छापामारी कर सुबोध राय एवं रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मामले में राधा देवी अभी भी फरार चल रही है . गैदूहा मामले में पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित सुमन सिंह एवं बबलु सिंह अपने घर आए हुए हैं. छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस छापेमारी में थानाध्यक्ष उदय कुमार, एसआई अखिलेश पासवान, एएसआई कांतेष्वरनाथ पांडे, एएसआई उपेंद्र पाल, सिपाही जितेंद्र कुमार, विजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही . फोटो- 1 पूर्णिया 20- आरोपितों के साथ पुलिस
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए