जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

मौके पर थानाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार राय ने सभी पक्षों को सुलह पर कायम रहने की बात कही.

विज्ञापन

जलालगढ़. थाना में जमीनी विवाद से जुड़े मामलों के जनता दरबार में चार मामलों की सफलतापूर्वक सुनवाई कर निष्पादन कराया गया. अंचल मो सबीहुल हसन, थानाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार राय की निगरानी में निष्पादन और सभी मामलों के दोनों पक्षों को आपस में सुलह भी करायी गयी. मौके पर थानाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार राय ने सभी पक्षों को सुलह पर कायम रहने की बात कही. मौके पर अंचल अमीन चितरंजन कुमार, राजस्व कर्मचारी आमीर हामजा आदि मौजूद थे.

रौटा थाना में भूमि विवाद के तीन मामले निबटाये :

बैसा.

प्रखंड में भूमि विवाद के मामले के समाधान को लेकर रौटा थाना परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, सीओ गोपाल कुमार व सीआई लालबाबू रजक मुख्य रूप से मौजूद रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि चार मामलों की सुनवाई करते हुए तीन मामले का निष्पादन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन