जनता दरबार में पांच मामले का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. भू विवाद एवं अन्य समस्या के समाधान को लेकर केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना सभागार परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता केनगर राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह एवं केनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी नेहा कुमारी द्बारा संयुक्त रूप से किया.राजस्व अधिकारी ने बताया केनगर थाना एवं चम्पानगर थाना और मरंगा थाना समेत क्षेत्र से कुल 15 मामलों की सुनवाई कर महज 5 मामले का निष्पादन कर दिया गया और शेष 10 मामलों की सुनवाई अगले जनता दरबार में किया जाएगा. जिसमें केनगर थाना से 11 मामलों में से 5 का निष्पादन तथा चम्पानगर थाना से 2 और मरंगा थाना से 2 समेत कुल 10 मामले लंबित में शामिल है. ——————————— जनता दरबार में मामले का किया गया निष्पादन संवाददाता,कसबा(पूर्णिया). कसबा अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी अंचल में जनता दरबार लगाया जाता है. इसी कड़ी में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए अंचल कार्यालय में भी जनता दरबार लगाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी जमीन संबंधित विवादों को सुलझाने अंचल पहुंचे थे.जनता दरबार मे 9 मामले आए जिसमें पांच मामले का निष्पादन हुआ. वहीं दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण कुछ मामले लंबित रह गए हैं,कुछ नए और लंबित पुराने मामले में सुनवायी की अगली तिथि दी गई. इस दौरान कई चर्चित मामलों में भी सुनवाई हुई. सीओ रीता कुमारी व थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, राजस्व कर्मचारी सत्यनारायण सोरेन मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन