शहर के दो दर्जन मोहल्लों में आज चार घंटा बाधित रहेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन
शहर के दो दर्जन मोहल्लों में आज चार घंटा बाधित रहेगी बिजली

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया: शहर में शनिवार को शहरी व ग्रामीण के क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक मोहल्ले में चार घंटा तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पूर्णिया ग्रिड से एयरफोर्स फीडर के निर्माण को लेकर 33 केवी गोवासी, 33 केवी मधुबनी फीडर और 33 केवी सर्किट हाउस फीडर सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन में रहेंगे. उक्त जानकारी देते हुए सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि शनिवार को शटडाउन रहने से मजरा, भवानीपुर, सहरा, लोहजर, काझा, गणेशपुर व बिठनौली पश्चिमी पंचायत में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा शहर के मधुबनी, जनता चौक, कृष्णापुरी, सिपाही टोला, डीएवी, कला भवन, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, रंगभूमि, पूर्णिया कॉलेज अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सभी उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन