दुर्गापुर-सहरिया सड़क बदहाल, गड्ढों और जलजमाव से ग्रामीण परेशान, स्थायी मरम्मत की मांग

Updated:
विज्ञापन

फोटो- दुर्गापुर से सहरिया गांव तक जाने वाली सड़क जर्जर | Prabhat Khabar Network

दुर्गापुर से सहरिया गांव जाने वाली सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है. सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं. बरसात में जलजमाव से स्थिति और भयावह हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में है. ग्रामीणों ने स्थायी निर्माण की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Purnia News: बैसा (पूर्णिया). प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर से सहरिया गांव जाने वाली सड़क की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है. सड़क जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

गड्ढों और गिट्टियों से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर अब डामर की परत लगभग खत्म हो चुकी है. जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और उखड़ी हुई गिट्टियां दुर्घटना का कारण बन रही हैं. दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.

स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

यह सड़क प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है, जिस पर दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है. बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है.

आंशिक मरम्मत के बाद फिर हुई बदहाल

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी मांग पर ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) ने पहले सड़क की आंशिक मरम्मत कराई थी, लेकिन वह केवल खानापूर्ति साबित हुई. कुछ ही समय बाद सड़क फिर से टूट गई और अब पहले से भी अधिक जर्जर हो चुकी है.

स्थायी निर्माण की उठी मांग

Purnia News: ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन