डेंड्राइट सूंघा बेहोश कर किशोरी से नशेड़ी युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2024 7:14 PM
डेंड्राइट सुंघा बेहोश कर 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है.
पूर्णिया. डेंड्राइट सुंघा बेहोश कर 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. आरोपित युवक खुद ही नशेड़ी है. घटना के बाद से वह फरार है. पीड़िता को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार की दोपहर मरंगा थानाक्षेत्र के कबैया में हुई. मामले को लेकर थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ गांव के ही एक नशेड़ी युवक द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास की सूचना मिली है. सूचना के बाद घटना की जांच पड़ताल कर थाना के एक पदाधिकारी को पीड़िता के पास अस्पताल भेजा गया है.पीड़िता के बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर, पीड़िता की मौसी ने बताया कि किशोरी कटिहार जिले की रहने वाली है. वह दो दिन पहले उसके घर पहुंची.आज दोपहर में घर पर अकेली पाकर गांव का ही एक नशेड़ी युवक ने उसे डेंड्राइट सुंघाकर बेहोश कर दिया. बेहोशी की हालत में उसे बहियार में लेकर चला गया. जहां दुष्कर्म का प्रयास करते हुए कुछ ग्रामीण बच्चों में देख लिया और शोर मचाने लगे. बच्चों के शोर मचाने पर युवक भाग गया.सूचना के बाद वह ग्रामीणों के साथ वहां पहुंची तो किशोरी बेहोश पड़ी थी. उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के बाद आरोपी युवक घर छोड़कर फरार हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










