कल होगा डॉ दिलीप जायसवाल का अभिनंदन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल
पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल के सम्मान में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 29 सितंबर को पूर्णिया में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. समारोह को सफल बनाने को लेकर हरेक वैश्य महासम्मेलन के सदस्य दिन रात लगे हुए हैं. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष डा अनुज, युवा जिला उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, अरविंद कुमार साह उर्फ भोला, भोपाल साह, रवीन्द्र साह सहित कई वैश्य नेताओं ने शुक्रवार को घर-घर जाकर लोगों से समारोह में शिरकत करने का दावत दिया. जनसंपर्क अभियान के दौरान अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के सभी सदस्य सदर विधायक विजय खेमका से भी मिले और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया.अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर ऐतिहासिक होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










