आरडी बड़ी नहर का बांध टूटने से 150 किसानों की 200 एकड़ फसल डूबी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2024 6:31 PM

विज्ञापन

कृत्यानंदनगर प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 परसिया रहिका टोला स्थित घोडमारा धार से सटे 188 आरडी बड़ी नहर की बांयी तरफ का बांध बीती रात्रि टूटने से करीब डेढ़ सौ किसानों की फसल डूब गयी.

विज्ञापन

केनगर. कृत्यानंदनगर प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 परसिया रहिका टोला स्थित घोडमारा धार से सटे 188 आरडी बड़ी नहर की बांयी तरफ का बांध बीती रात्रि टूटने से करीब डेढ़ सौ किसानों की फसल डूब गयी. परसिया टोला के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह जब उन लोगों के दरवाजे के सामने जलजमाव होने लगा तब नहर टूटने की बात सामने आयी. नहर का बांध टूटने से स्थानीय किसानों के करीब दो सौ एकड़ में लगे धान ,पटुआ एवं मखाने की फसल जलमग्न हो गयर. गोकुलपुर गांव निवासी सह जदयू के प्रखंड किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबोध मेहता, जगनी पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार मंडल तथा गोकुलपुर के समाजसेवी कुंदन यादव ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की. साथ ही परसिया रहिका टोला में रह रहे दलित, महादलित एवं आदिवासी परिवारों की आवागमन सुविधा के लिए परसिया मोड़ के समीप नहर पर पुल बनाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन