गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम में उछाल, गेहूं से घटा भाव का अंतर

Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी

गुलाबबाग मंडी में मक्का की कीमतों में उछाल आया है, जो अब गेहूं के भाव के करीब पहुंच गई है. बढ़ती मांग और अनुकूल बाज़ार के कारण मक्के की आवक और बिक्री दोनों संतोषजनक है. जानिए ताज़ा बाज़ार भाव.

विज्ञापन

पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्णिया. गुलाबबाग मंडी में सोमवार को मक्का के दाम में लगातार मजबूती देखने को मिली. बढ़ती मांग और अनुकूल बाजार के कारण मक्का का भाव गेहूं के करीब पहुंच गया है. कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा समय में मक्का की अच्छी मांग होने से कीमतों में तेजी बनी हुई है, जबकि मंडी में इसकी आवक भी संतोषजनक है.

मक्का की मांग से बाजार में तेजी

व्यापारियों के अनुसार मौसम अनुकूल रहने से मंडी में मक्का की आवक लगातार बढ़ रही है. दूसरी ओर खरीदारों की सक्रियता के कारण बिकवाली भी अच्छी हो रही है. यही वजह है कि मक्का का अधिकतम भाव 2310 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है और इसका मूल्य गेहूं के करीब आ गया है.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

  1. मक्का : ₹2200 – ₹2310
  2. गेहूं : ₹2470 – ₹2500
  3. चावल मंसूरी : ₹3250 – ₹3425
  4. चावल अरवा मोटा : ₹3050 – ₹3250
  5. चावल बासमती : ₹12500 – ₹13000
  6. दाल मसूर : ₹5550 – ₹6750
  7. दाल मूंग : ₹9540 – ₹9600
  8. दाल अरहर : ₹10600 – ₹14500
  9. दाल चना : ₹5550 – ₹6600
  10. गोटा चना : ₹6200 – ₹6400
  11. गोटा मूंग : ₹8000 – ₹9000
  12. सरसों काला : ₹7000 – ₹7500
  13. सरसों पीला : ₹7300 – ₹7800

व्यापारियों की नजर बाजार पर

कारोबारियों का मानना है कि यदि मक्का की मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में इसके दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अन्य कृषि जिंसों के भाव भी मांग और आवक के आधार पर उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन