गुलाबबाग शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में दीक्षांत समारोह आयोजित
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 03 Feb 2026 5:39 PM
शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर
पूर्णिया. शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा दशम के भैया बहनों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ हरिनंदन राय, उपाध्यक्ष विजय दुगड़, संरक्षक संतोष पुगलिया, कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं प्रधानाचार्य चंद्रमोहन प्रसाद यादव, एवं विद्यालय के सभी आचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरुआत की गई. समारोह में कक्षा दशम के भैया बहनों ने अपना अनुभव एवं विद्यालय की विशेषताओं पर बड़े ही मार्मिक रूप से प्रकाश डाला. कक्षा नवम के भैया बहनों द्वारा दशम के सभी भैया को उपहार प्रदान किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यादव ने भैया बहनों को पाथेय के रूप में अनेक प्रकार के प्रेरणादायक बातें बताई. विद्यालय के संरक्षक संतोष पुगलिया ने अनेक कहानियों के माध्यम से भैया बहनों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए उत्प्रेरित किया.विद्यालय के अध्यक्ष डॉ हरिनंदन राय ने सभी भैया बहनों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए उत्प्रेरित किया. विद्यालय के सभी आचार्य जी एवं दीदी जी ने भैया बहनों को आशीर्वचन दिये. विद्यालय के आचार्य नीरज कुमार झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










