स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लोन लेकर करें पढ़ाई पूरी

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा योग्य छात्र एवं छात्राओं को उपलब्ध हो, इसको लेकर पूर्णिया पूर्व प्रखंड के सभागार में एक बैठक हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, पंचायत सचिव, विकास मित्र, टोला सेवक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. सात निश्चय योजना के तहत जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संचालित योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी.प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गयी कि अधिक से अधिक संख्या में आर्थिक हल युवाओं के बल अंतर्गत बिहार सरकार के द्वारा संचालित योजना का लाभ उठाने के लिए अपने-अपने पंचायतों से ज्यादा से ज्यादा छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित करें ताकि इस योजना का लाभ लेकर छात्र अपने भविष्य को बेहतर बना सकें. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक प्रबंधक डीआरसीसी ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वे छात्र जो आर्थिक स्थिति के कारण आगे की पढ़ाई ठीक से नहीं कर पाते हैं, ऐसे सभी छात्र एवं छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई सही ढंग से कर सकें तथा पैसे के अभाव में किसी का पढाई छूटें नहीं. इसी समस्या को देखते हुए बिहार के य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऋण सुलभ कराने के उद्देश्य से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की है. जिले के ऐसे विद्यार्थी जो आर्थिक तंगी के कारण अपने आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। वे इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.इस योजना के तहत विद्यार्थियों को 12 वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिकतम चार लाख की राशि प्रदान करने का प्रावधान है.इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको बहुत कम ब्याज देना पड़ेगा. इस योजना का लाभ उठाकर छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन