29 को होगा डॉ दिलीप जायसवाल का नागरिक अभिनंदन

वैश्य नेता पंकज कुमार साह के निवास स्थल के परिसर में बैठक हुई.
पूर्णिया. 29 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का भव्य नागरिक अभिनंदन होगा. इसको लेकर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले रामबाग चौक स्थित वैश्य नेता पंकज कुमार साह के निवास स्थल के परिसर में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉक्टर ओपी साहा ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से अभिनंदन समारोह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ ए के गुप्ता को संयोजक नियुक्त किया गया. यह जानकारी महासम्मेलन के प्रमंडलीय प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को आकर्षक और सफल बनाने के लिए 25 सदस्यों की कमेटी गठित की गयी है. इसमें कार्यक्रम के सहसंयोजक के रूप में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री सह प्रभारी पूर्णिया कोसी एव भागलपुर प्रमंडल के संगठन प्रभारी अनिल कुमार साहा, अरविंद कुमार उर्फ भोला साह एवं संगठन के प्रदेश प्रवक्ता कौशल्या जायसवाल को नियुक्त किया गया.कोषाध्यक्ष पद पर आरती जयसवाल, सह कोषाध्यक्ष के रूप में सौरभ कुमार को नियुक्त किया गया. वही मीडिया प्रभारी के रूप में शरद कुमार साह एवं संगठन के युवा जिला अध्यक्ष डॉ अनुज के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी को भी दायित्व सौंपा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










