छात्र पोर्टल पर कल से बदल लें कॉलेज व विषय

अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम सत्र 2024-28
पूर्णिया. च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत स्नातक कला, विज्ञान व वाणिज्य में चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करनेवाले जिन अभ्यर्थियों का नामांकन किसी भी कॉलेज या विषय में नहीं हो पाया है, ऐसे अभ्यर्थी कॉलेज एवं विषय परिवर्तन कर सकते हैं. इसके लिए 6 अगस्त से 8 अगस्त तक अवसर दिया गया है. रिक्त सीटों की विवरणी पूर्णिया विवि के एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध है. इसके बाद पूर्णिया विवि की ओर से पुन: मेधा सूची प्रकाशित की जायेगी. गौरतलब है कि पूर्णिया विवि की ओर से सीमांचल के 15 अंगीभूत और 19 संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी की 46 हजार से अधिक सीटों के लिए नामांकन लिया जा रहा है. इसके लिए 65 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन अप्लाइ किया है. मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन लिये जाने की व्यवस्था है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




