नवरात्र पर नये भवन में चंपानगर पुलिस का गृहप्रवेश, एसपी ने किया पौधारोपण

Updated at : 05 Oct 2024 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र पर नये भवन में चंपानगर पुलिस का गृहप्रवेश, एसपी ने किया पौधारोपण

एसपी ने किया पौधारोपण

विज्ञापन

केनगर. नवरात्र के मौके पर नवनिर्मित भवन में विधिवत पूजन व हवन के उपरांत चंपानगर पुलिस ने गृहप्रवेश किया. इस मौके पर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पौधरोपण कर जल जीवन हरियाली का संदेश दिया. एसपी ने लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामना देते हुए विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. इससे पूर्व नगर पंचायत चंपानगर के मुख्य पार्षद मधु देवी, मुख्यपर्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह,पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम,केनगर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल, पूर्व जिप सदस्य सुनील मेहता,समाजसेवी पंकज कुमार बिहारी ने पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता एवं बुके देकर स्वागत किया. इस मौके पर एसडीपीओ विमलेंदु कुमार गुलशन, पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह, सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र, केनगर थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता, श्रीनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, चंपानगर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, चंपानगर युवा संघ अध्यक्ष मनीष कुमार, विजय कुमार विश्वास, पूर्व बाजार संघ अध्यक्ष छेदी गुप्ता, कदम लाल मेहता, मो रशीद आलम उर्फ लड्डू, सरपंच जावेद अख्तर आदि उपस्थित थे. फोटो — 5 पूर्णिया 15- एसपी कार्तिकेय शर्मा का स्वागत करतीं थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन