पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करे केंद्र : सांसद
Updated at : 17 Mar 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा पर पप्पू यादव ने उठाये कई अहम मुद्दे
विज्ञापन
पूर्णिया के विकास और यात्रियों की सुविधा पर पप्पू यादव ने उठाये कई अहम मुद्दे
पूर्णिया. संसद सत्र के दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने खास तौर पर पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र के विकास को केंद्र में रखते हुए कहा कि क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है और अब इसे प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने की जरूरत है. उन्होंने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग दोहराई. सांसद ने कुरसेला-बिहारीगंज-भीमनगर रेलखंड के निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताई और इसे तेज करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जहां कुछ रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, वहीं पूर्णिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अब भी अधूरी हैं. जलालगढ़ से किशनगंज तक काम हुआ, लेकिन जलालगढ़ से बनमनखी और बिहारीगंज से कुशेश्वरस्थान जैसे महत्वपूर्ण रूट अब भी उपेक्षित हैं. पप्पू यादव ने पूर्णिया को रेलवे की बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया. उन्होंने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वॉशिंग पिट की स्थापना और नई ट्रेनों के संचालन की मांग करते हुए कहा कि यहां से अमृतसर जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेन चलाई जानी चाहिए. इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी.रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि दलालों का नेटवर्क आम यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है.टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में टिकट खत्म हो जाते हैं, जिससे आम लोग परेशान होते हैं. उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाने और दलालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.सांसद के सुझाव
गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए विशेष आरक्षण सुविधा की मांग की.
प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए रियायती या मुफ्त टिकट देने की मांग उठाई.रेलवे की खाली जमीन का उपयोग पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए किया जाना चाहिएबीकानेर और हल्दीराम जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों को प्लेटफार्म पर लाने पर दिया जोरआइआरसीटीसी में नए वेंडर्स के रजिस्ट्रेशन को सरल बनाने और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की जरूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




