ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब ने आरसीसीसी को सात विकेट से हराया

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 07 Dec 2025 6:33 PM

विज्ञापन

डीएसए मैदान

विज्ञापन

पूर्णिया. डीएसए मैदान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग मैच में रविवार को ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीसीसी को 7 विकेट से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसीसी की टीम 132 रन ही बना सकी. टीम की ओर से गौरव ने 25, राजू सिंह ने 26 और सरोज ने 18 रन का योगदान दिया. ब्रह्मोस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शहजादा अकरम अली ने 5 ओवर में मात्र 17 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके. वहीं रौनक और विशाल ने 3-3 विकेट हासिल किया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब की शुरुआत दमदार रह. टीम ने मात्र 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. बल्लेबाजी में युवराज सिंह ने 67 रन की शानदार पारी खेली, वहीं मोहम्मद शेख ने 40 रन का योगदान दिया.आरसीसीसी की ओर से गेंदबाजी में राजू सिंह ने 3 और सरोज मुर्मू ने 1 विकेट लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 4 विकेट लेने वाले शहजादा अकरम अली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में अम्पायर की भूमिका जाहिद एवं शुभाशीष ने निभायी, जबकि स्कोरर के तौर पर शिवम रोशन मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन