60 घंटे बाद अज्ञात युवक के शव की हुई पहचान

Updated at : 24 Aug 2024 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी. बीते 22 अगस्त की सुबह बनमनखी नगर परिषद के नगराही गांव में रेलवे पटरी के समीप एक अज्ञात शव बनमनखी पुलिस ने बरामद किया था. मृतक की पहचान मो खुर्शीद (25 ) पिता मो सिराजुल साकिन जोराबर गंज थाना कुमारखंड जिला मधेपुरा के रूप में हुई. मृतक के पिता मो सिराजुल ने बताया कि 16 अगस्त को मृतक घर से निकला था. काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चला.शुक्रवार को अखबार और सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो देख कर पहचान की. इस बाबत इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को मिले अज्ञात शव की उनके परिजनों द्वारा शिनाख्त की गयी. गवाहों की शिनाख्त पर मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन