ePaper

भाजपा में शामिल हुए प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू

Updated at : 09 Aug 2024 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के समक्ष

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी. पूर्णिया में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के समक्ष बनमनखी प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया. बनमनखी के प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है. भाजपा हमेशा देशहित और जनहित में काम करती है. भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर आज मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. वहीं प्रखंड प्रमुख के भाजपा में शामिल होने पर बनमनखी के भाजपा कार्यकर्ताओं में अमितेश सिंह, दिलीप झा,मंच दास, सुरेंद्र साह आदि ने खुशी जाहिर की और कहा कि बनमनखी में भाजपा और मजबूत होगी. फोटो. 9 पूर्णिया 14 परिचय:- सदस्यता ग्रहण करते प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन