ePaper

शहर में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

Updated at : 05 Sep 2024 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

गिरजा चौक पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत किसान मोर्चा बागवानी के प्रदेश संयोजक अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश कुमार की अगुवाई में मधुबनी बाजार, थाना चौक और गिरजा चौक पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान सैंकड़ों युवाओं और व्यापारियों को भाजपा महा परिवार का सदस्य बनाया गया.इस अभियान में भाजपा जिला महामंत्री राजीव राय, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता अनंत भारती, बम बम केसरी, राजन शाह, दीपक सिन्हा सहित भाजपा के अन्य सदस्य शामिल थे. इस अवसर पर श्री साह ने कहा कि भारत को सन 2047 तक अखंड भारत के साथ-साथ विश्व गुरु बनाना भी हमारा एकमात्र लक्ष्य है. यह सदस्यता अभियान पीएम मोदी के अखंड भारत और खुशहाल भारत के सपनों को पूरा करने में सहायक होगा. उन्होंने पूर्णिया के लोगों से आह्वान किया कि सभी युवा,व्यापारी और महिलाएं बढ़ चढ़कर इस सदस्यता अभियान को सफल बनायें. फोटो. 5 पूर्णिया 6- सदस्यता अभियान में शामिल भाजपाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन