बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत

पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग
श्रीनगर. पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग स्थित कजरा मोड से आगे पीर मजार के निकट एक मोटरसाइकिल चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक बिजली के पोल से जा टकरायी. इस हादसे में 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार को दिन के 1:00 बजे की है. घटना की सूचना पर पांच मिनट में पहुंची केनगर थाना 112 की टीम ने घायल युवक को वाहन से शीघ्र ही अस्पताल पहुंचाने में मदद की परंतु राजकीय अस्पताल पूर्णिया पहुंचते ही डॉक्टर ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार , मृतक मिथुन चौहान(35) कटिहार जिला का रौतारा गांव निवासी मंगलवार को लगभग एक बजे दिन में अपनी मोटरसाइकिल बीआर 11 बी 0 5786 से श्रीनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गयी. फोटो. 13 पूर्णिया 12 परिचय – मृतक मिथुन चौहान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










