Bihar News: गैस पाइप लाइन में लगी आग, 50 फिट से ऊपर उठी आग की लपटें

Updated:
विज्ञापन
Fire incident in purnia

Purnia News

Bihar News: पूर्णिया के मरंगा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस पाइप में अचानक आग लग गई. आग के कारण गैस पाइप फट गया, जिससे आग और भी ज्यादा विकराल हो गई. आग की लपटें 50 फिट तक ऊपर उठ रही थी. लपटें इतनी तेज थीं कि ऊपर से गुजरने वाली 11 हजार वोल्ट की तार भी जलकर नीचे गिर गई.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया के मरंगा थाना के पास उफरैल चौक के पास एक बड़ी घटना टल गई. दरअसल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस पाइप में अचानक आग लग गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, नगर निगम द्वारा NH के किनारे फेंके गए कचरे में लगी आग के कारण गैस पाइप फट गया, जिससे आग और भी ज्यादा विकराल हो गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि वे आकाश की ओर उठ रही थीं, और इससे घबराए लोगों ने NH को जाम कर दिया.

11 हजार वोल्ट की तार जलकर गिरी

जानकारी के अनुसार, घटना तब हुई जब कचरे में लगी आग गैस पाइप के संपर्क में आ गई. पाइप में ज्यादा प्रेशर होने की वजह से वह फट गया और आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें 50 फिट तक ऊपर उठ रही थी. लपटें इतनी तेज थीं कि ऊपर से गुजरने वाली 11 हजार वोल्ट की तार भी जलकर नीचे गिर गई. इस भयावह स्थिति से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मरंगा थाना और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी.

लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने अग्निशमन कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम किया. लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति को सामान्य बना दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

स्थिति अब सामान्य हो गई है. लेकिन, इस घटना ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा NH के किनारे और अन्य स्थानों पर कचरा फेंका जाता है, जिससे जिले में गंदगी फैल रही है. उनका मानना है कि यदि यहां कचरा नहीं फेंका गया होता, तो शायद यह घटना नहीं होती.

ALSO READ: Darbhanga Airport: दरभंगा के लोगों की बल्ले-बल्ले! एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 330 एकड़ जमीन चिन्हित

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन