छात्रावास में जरूरी सभी सुविधाएं हो उपलब्ध : डीएम

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
छात्रावास में जरूरी सभी सुविधाएं हो उपलब्ध : डीएम

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास-01 एवं डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास-02 का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में छात्रावास में संचालित मेस,पुस्तकालय, छात्रावास की साफ -सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित छात्रों के पठन-पाठन एवं विभागीय नियमानुसार उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गयी.मौके पर उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी तथा संबंधित कल्याण छात्रावास के सुपरीटेंडेंट को बच्चों के पठन- पाठन मेस का संचालन तथा साफ सफाई और नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन