मोबाइल झपटमारी में मधेपुरा से आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 06 Aug 2024 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

मधेपुरा से

विज्ञापन

केनगर. मोबाइल झपटमारी के एक अप्राथमिकी आरोपित को केनगर थाना पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार मोबाइल चोर मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थानाक्षेत्र के मोहिमडीह गांव निवासी मुकेश कुमार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 22 जून 2024 को केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग आगरा इंटरप्राइजेज के समीप पूर्णिया-सहरसा एनएच 107 पर आरोपित मुकेश कुमार ने झपट कर बाइक सवार प्रेमचंद झा पिता बलभद्र झा निवासी सुखसेना थाना बड़हरा जिला पूर्णिया की जेब से मोबाइल लेकर फरार हो गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन