संतमत के वार्षिक अधिवेशन में अभाविप के 200 कार्यकर्ता करेंगे सहयोग

Updated:
विज्ञापन
संतमत के वार्षिक अधिवेशन में अभाविप के 200 कार्यकर्ता करेंगे सहयोग

बनमनखी/जानकीनगर

विज्ञापन

बनमनखी/जानकीनगर. महर्षि मेंही संतमत सत्संग कमिटी से मिलकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनमनखी के 200 कार्यकर्ताओं से अधिक की सूची दी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने बताया कि इस वर्ष 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21, 22 एवं 23 फरवरी को महर्षि मेंही की जन्मस्थली सिकलीगढ़ धरहरा बनमनखी में आयोजित किया जा रहा है. इस महाधिवेशन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आएंगे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुरक्षा व्यवस्था ,चिकित्सा व्यवस्था, खोया पाया समेत व्यवस्था में सहयोग करेगी .इस सत्संग कार्यक्रम में अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता शशिशेखर कुमार, जिला संयोजक साजन कुमार, नगर मंत्री प्रहलाद कुमार, नगर कार्यवाह नीरज कुमार,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कोमल मेहता, कॉलेज इकाई टीम से कॉलेज अध्यक्ष रोशन कुमार ,कॉलेज उपाध्यक्ष रोशन कुमार, कॉलेज सह मं��्री कन्हैया कुमार, महिला कॉलेज का टीम से कॉलेज अध्यक्ष जिया कुमारी, कॉलेज मंत्री कोमल कुमारी आदि तत्पर रहेंगे.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन