वरिष्ठ नागरिकों की आज होगी स्वास्थ्य जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे’ पर स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है. इसके तहत 19 दिसंबर तक जिले के सदर अस्पताल, सभी अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं विकसित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों […]
विज्ञापन
पूर्णिया : ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे’ पर स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है. इसके तहत 19 दिसंबर तक जिले के सदर अस्पताल, सभी अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं विकसित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में शिविर लगाकर वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जायेगी.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बिना किसी आर्थिक चुनौती के समुदाय के सभी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित होना ही यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का मुख्य उद्देश्य है. आम लोगों को केवल आधारभूत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच समुदाय तक सुनिश्चित कराने के साथ निरंतर इसमें सुधार करना है. इसके तहत 12 दिसंबर को विश्व भर में ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे’ मनाया जाता है. इस वर्ष के ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे’ की थीम ‘कीप द प्रॉमिस’ होगी.
गैर संचारी एवं नेत्र रोगों की जांच एवं दवा वितरण : 12 से 19 दिसंबर तक लगाये जाने वाले कैंप में गैर संचारी एवं नेत्र रोगों की जाँच पर विशेष बल दिया जाएगा. जिसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ह्रदय रोग, गठिया, पार्किन्संस, मनोभ्रंश, अल्जायमर, नाक-कान-गला रोग, दन्त एवं नेत्र रोग शामिल होंगे.
जांच के बाद बुजुर्गों को दवा भी दी जायेगी. इसके लिए सभी जगह पर्याप्त मात्रा में जरुरी दवाएं एवं जांच के लिए ग्लूकोमीटर, लैंसेट, ग्लुकोस्ट्रीप, बीपी मशीन आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं. साथ ही शिविर के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही गयी है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार: विश्व भर में 10 करोड़ लोग स्वास्थ्य सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च करने के कारण गरीब हो जाते हैं. विश्व भर में 80 करोड़ लोगों को ( विश्व जनसंख्या की लगभग 12% आबादी) अपनी कुल घरेलू खर्च का लगभग 10% स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च करने पड़ते हैं. विश्व जनसंख्या की लगभग आधी आबादी को जरुरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती है.
कहते हैं अधिकारी
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे’ पर वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं विकसित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में शिविर लगाकर वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी. शिविर आयोजन की समुचित तैयारी करने के लिए सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है.
ब्रजेश कुमार सिंह, जिला प्रबंधक,जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्णिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




