अस्पताल में बीमार वृद्ध महिला को उतारकर फरार हुए परिजन
Updated at : 19 Sep 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

कसबा : मानवता को शर्मसार करते हुए करीब 65 साल की एक वृद्ध महिला को उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा में छोड़कर चले गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे चार पहिया वाहन अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ. उसपर सवार लोगों ने एक वृद्ध महिला को बाहर उतारा. उसे बीमार […]
विज्ञापन
कसबा : मानवता को शर्मसार करते हुए करीब 65 साल की एक वृद्ध महिला को उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा में छोड़कर चले गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे चार पहिया वाहन अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ. उसपर सवार लोगों ने एक वृद्ध महिला को बाहर उतारा. उसे बीमार बताकर अस्पताल परिसर में छोड़कर चलते बने.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वृद्ध को उसके परिवार वाले लाये और वृद्ध महिला को छोड़ कर निकलते बने.
डॉ सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला को एडमिट कर लिया गया है तथा इलाज भी जारी है. मगर प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अस्पताल प्रशासन की यह संवेदना भी रात बीतने के बाद तब उजागर हुई जब वृद्ध महिला को लेकर मीडिया हलचल में आयी. असलियत में वृद्ध महिला रातभर अस्पताल परिसर में भवन के बाहर पड़ी रही.
इस दौरान बारिश भी हुई पर किसी ने भी उसकी सुधि नहीं ली. वह रात में बारिश में भींगती रही. दूसरे दिन मंगलवार को जब परिजनों को कोसते-कोसते लोग स्वास्थ्य प्रशासन को कोसने लगे और मीडिया तक यह बात पहुंची. तब जाकर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और महिला को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.
बुधवार की शाम को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती बुजुर्ग महिला की स्थिति अब सामान्य है. अस्पताल में उसका बेहतर तरीके से इलाज किया जिससे महिला की स्थिति में गुणात्मक सुधार होते चला गया. उन्होंने बताया कि अभी तक उस महिला के परिजनों की कोई खोज खबर नहीं है. कोई उसके बारे में पता करने भी नहीं आया है.
डॉ अशोक कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




