गुलाबबाग में जाम, तीन घंटे तक फंसे रहे शहरवासी, पुलिस के छूटे पसीने
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : रविवार की छुटी के बाद सोमवार को जाम ने फिर से रूलाया. जाम भी ऐसे समय में जब कर्मचारी ऑफिस के लिए, छात्र स्कूल के लिए और किसान मंडी और व्यापारी बाजार के लिये निकले थे. कोर्ट और कचहरी जाने वाले भी जाम में फंस गये. सोमवार को सुबह आठ बजे शहर के […]
विज्ञापन
पूर्णिया : रविवार की छुटी के बाद सोमवार को जाम ने फिर से रूलाया. जाम भी ऐसे समय में जब कर्मचारी ऑफिस के लिए, छात्र स्कूल के लिए और किसान मंडी और व्यापारी बाजार के लिये निकले थे. कोर्ट और कचहरी जाने वाले भी जाम में फंस गये. सोमवार को सुबह आठ बजे शहर के सोनौली चौक पर चौतरफा जाम हो गया. बागेश्वरी रोड, हांसदा रोड और जीरोमाइल से पूर्णिया जाने वाली सिक्स लेन सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. इन वाहनों के बीच सभी लोग बुरी तरह फंसे रहे.
दोपहिया वालों को गलियों की लिंक रोड वरदान बनी लेकिन कार, ऑटो, बस और ट्रैक्टर, ट्रक वालों की तो शामत आ गई. तकरीबन तीन घंटे तक सदर पुलिस के एएसआइ सुभाष कुमार और पुलिस के जवानों के पसीने छूटते रहे पर जाम टस से मस नहीं हो रहा था.
इसकी एक वजह यह थी कि सभी दिशाओं में वाहनों की तीन-तीन कतारें लगी हुई थी. बेतरतीब तरीके से गाड़ियों के लगने से गाड़ियों का जाम से निकलना मुश्किल था. आखिरकार स्थानीय लोगो के कड़े तेवर और तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम छूटा और यातायात बहाल हो पाया.
फंसे थे बच्चे, यात्री और कर्मचारी
जाम सुबह आठ बजे से शुरू हो गया और नव बजे जाम स्थायी हो चला था. सभी के चेहरे पर चिंता बढ़ती जा रही थी. वजह था किसी को स्कूल, किसी को ऑफिस तो किसी को कोर्ट जाने की हड़बड़ी थी लेकिन जाम बढ़ता जा रहा था.
तकरीबन नौ बजे जाम हल्का खिसका और धीरे धीरे ग्यारह बजे तक खत्म हुआ. जाम की वजह से यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोगो को जाम की वजह पैदल चलकर दूसरी गाड़ी का सहारा लेना पड़ा.
जाम में फंसी सांसद की गाड़ी किसी तरह निकले
गुलाबबाग जाम में यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय सांसद संतोष कुशवाहा की गाड़ी भी फंस गयी. दरअसल सांसद स्व. सागरमल बजाज के घर श्रद्धांजलि और परिजनों को सांत्वना देने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही जाम में फंस गये.
गुलाबबाग में चौतरफा जाम देख सांसद संतोष कुशवाहा खुद गाड़ी से उतरे और अपने कार्यकर्ताओ को जाम छुड़ाने को कहा. जदयू कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों के साथ ट्रैफिक पुलिस का फर्ज निभाया और जाम को हटाने में जुट गये. इसके बाद जाम में फंसे लोगो को जाम से छुटकारा मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










