पूर्णिया विवि के पार्ट वन की प्रायोगिक परीक्षा 32 कॉलेजों में आज से शुरू
Updated at : 04 Apr 2019 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया में 4, कटिहार में 3, किशनगंज में 1 और अररिया में 2 कॉलेज में होगी प्रायोगिक परीक्षा साइंस के 7, म्यूजिक के 2, होम साइंस के 4, साइकोलॉजी के 10 और जियोग्राफी के 6 केन्द्र निर्धारित 32 कॉलेजों के प्रायोगिक विषयों के परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा में होंगे शामिल पूर्णिया : पूर्णिया विवि के प्रथम […]
विज्ञापन
- पूर्णिया में 4, कटिहार में 3, किशनगंज में 1 और अररिया में 2 कॉलेज में होगी प्रायोगिक परीक्षा
- साइंस के 7, म्यूजिक के 2, होम साइंस के 4, साइकोलॉजी के 10 और जियोग्राफी के 6 केन्द्र निर्धारित
- 32 कॉलेजों के प्रायोगिक विषयों के परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा में होंगे शामिल
पूर्णिया : पूर्णिया विवि के प्रथम सत्र 2018-19 के पार्ट वन की प्रायोगिक परीक्षा आज से शुरू हो जाएगी. 4 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक यह परीक्षा ली जायेगी. इसके लिए चारों जिले पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज व अररिया में केंद्र निर्धारित किए गये हैं.
फिजिक्स, कैमिस्ट्री , बॉटनी व जूलॉजी की प्रायोगिक परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गये हैं. इनमें पूर्णिया कॉलेज, एमएल आर्य कॉलेज कसबा, जीएलएम कॉलेज बनमनखी, डीएस कॉलेज कटिहार, केबीझा कॉलेज कटिहार, मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज और अररिया कॉलेज शामिल हैं.
म्यूजिक के लिए एमजेएमएम कॉलेज कटिहार और पूर्णिया महिला महाविद्यालय को केन्द्र बनाया गया है. जबकि आरएल कॉलेज, पूर्णिया महिला महाविद्यालय, एमजेएमएम कॉलेज कटिहार और मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में होम साइंस की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी.
साइकोलॉजी की प्रायोगिक परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गये हैं. इनमें पूर्णिया महिला महाविद्यालय, एमएल आर्य कॉलेज कसबा, जीएलएम कॉलेज बनमनखी, आरएल कॉलेज माधवनगर, डीएस कॉलेज कटिहार, केबी झा कॉलेज कटिहार, एमजेएमएम कॉलेज कटिहार, मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज, अररिया कॉलेज अररिया व फारबिसगंज कॉलेज शामिल हैं.
जियोग्राफी की प्रायोगिक परीक्षा पूर्णिया महिला महाविद्यालय, एमएल आर्य कॉलेज कसबा, आरएल कॉलेज, केबी झा कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज व अररिया कॉलेज में आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




