पूर्णिया : पल्स पोलियो कर्मी की बर्फ फैक्ट्री में मौत, हंगामा, जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 6:26 AM
पूर्णिया/केनगर : केनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक पल्स पोलियो कर्मी की रहस्यमय तरीके से मौत उस समय हो गयी जब वह आइस बाॅक्स लाने बर्फ फैक्ट्री गया था. घटना बुधवार की अहले सुबह सदर थाना के पूर्णिया सिटी में नाका चौक स्थित आजाद हुसैन के बर्फ फैक्ट्री में हुई. मृतक सिंधु झा (35) केनगर […]
पूर्णिया/केनगर : केनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक पल्स पोलियो कर्मी की रहस्यमय तरीके से मौत उस समय हो गयी जब वह आइस बाॅक्स लाने बर्फ फैक्ट्री गया था. घटना बुधवार की अहले सुबह सदर थाना के पूर्णिया सिटी में नाका चौक स्थित आजाद हुसैन के बर्फ फैक्ट्री में हुई. मृतक सिंधु झा (35) केनगर थाना के बसाहा गांव का निवासी है. घटना की सूचना डगरूआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक अन्य पल्स पोलियो कर्मी द्वारा मृतक के परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही मृतक के पिता बासुकीनाथ झा व भाई किशोर झा समेत कई अन्य रिश्तेदार बर्फ फैक्ट्री पहुंचे. मृतक सिंधु झा के शव को देखने के बाद परिजनों ने हंगामा किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










