नेत्र शिविर में 100 रोगियों ने करायी जांच

नगर पंचायत चंपानगर
केनगर. नगर पंचायत चंपानगर के दुर्गा मंदिर परिसर में गायत्री शक्तिपीठ मस्ती चक द्वारा संचालित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल , तारानगर श्रीनगर की ओर से एकदिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित की गयी. शिविर में अत्याधुनिक मशीन से आंखों की जांच कर चिकित्सकों ने रोगियों को दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया. शिविर के आयोजक चंपानगर निवासी समाजसेवी राजेश नाथ पाठक ने बताया कि इस जांच में ऑपरेशन युक्त रोगियों का अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का इलाज किया जाएगा. शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉक्टर मो कौशर ने बताया कि एक सौ रोगियों की जांच की गयी . इसमें 25 रोगी का मोतियाबिंद आपरेशन किया जाएगा. शिविर में महेंद्र सिंह , नरेश ठाकुर आदि उपस्थित थे. फोटो — 3 पूर्णिया 8- शिविर में रोगियों की जांच करते डॉक्टर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










