Live Updates

PU Student Union Election Live: पटना बीएन कॉलेज में मारपीट, एबीवीपी के छात्रों पर आरोप, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

पटना यूनिवर्सिटी (PU Student Union Election) में छात्र संघ चुनाव को लेकर जनसपर्क तेज हो गया है. सभी प्रमुख संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सेंट्रल पैनल के पदों पर उतारा है. इस बीच चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार भी तेजी से हो रहा है. वोटरों को लुभाने के लिए कहीं कॉलेज के विद्यार्थियों को पार्टी दी जा रही है तो कही जोर से जनसंपर्क अभियान चल रहा है. छात्र संघ चुनाव से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ…

विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप

छात्र संगठन ‘दिशा’ की सदस्य वारुणिमा ने कहा कि जनरल सेक्रेटरी पद के लिए हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं. इसको लेकर हमारे प्रत्याशी बीएन कॉलेज में प्रचार- प्रसार करने गए थे. इस दौरान एबीवीपी के लोगों ने उनके साथ मारपीट की.

छात्र संघ चुनाव के लिए 19 नवंबर को मतदान

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए 19 नवंबर को मतदान होना है. ऐसे में सभी दलों के प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हूए हैं. कोई भी उम्मीदवार प्रचार प्रसार में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहा है.

पटना बीएन कॉलेज में मारपीट

पटना बीएन कॉलेज से बड़ी खबर सामने आ रही है. एबीवीपी के छात्रों पर दिशा के छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप है. मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गये है. सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इधर, एनएसयूआई, जाप, राजद और जदयू ने इस घटना की निंदा की है.

छात्र संघ चुनाव में ओवैसी की भी इंट्री

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में ओवैसी की भी इंट्री हो चुकी है. ओवासी की ने अपना एक कैंडिडेट चुनाव में उतारा है.

जाप पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए खड़े उम्मीदवार दीपांकर प्रकाश ने कहा कि छात्र-छात्रों को पटना में बन रहे मेट्रो में सफर करने की मुफ़्त व्यवस्था होनी चाहिए.

PU Student Union Election Live: पटना बीएन कॉलेज में मारपीट, एबीवीपी के छात्रों पर आरोप, चार घायल

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में वोट मांगने का सिलसिला जारी है. पप्पू यादव की पार्टी के उम्मीदवार वोट के लिए छात्राओं के कदमों में लेट जा रहे है. यहां देखें वीडियो…

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola