प्रिंस यादव की हुई मौत या हत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं खोल सकी राज, अब विसरा से होगा खुलासा
प्रिंस यादव
Prince Yadav Death Case: प्रिंस यादव की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बावजूद उलझा हुआ है. रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. लेकिन इस रिपोर्ट से पुलिस संतुष्ट नहीं है. ऐसे में अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
जोगबनी (अररिया) से सुदीप भारती की रिपोर्ट
Prince Yadav Death Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माना जा रहा था कि प्रिंस यादव की मौत की गत्थी सुलझ जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. नेपाल के विराटनगर-10 स्थित शुभा होटल में शनिवार रात संदिग्ध हालात में हुई प्रिंस यादव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. मोरंग पुलिस अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पुलिस का कहना है कि सिर्फ पोस्टमार्टम से यह तय नहीं हो सकता कि मौत हत्या है या सामान्य.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुई पुलिस
मोरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मैकेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है. इस पर आगे की मेडिकल एडवाइस ली जा रही है. उन्होंने कहा, सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि नहीं होती. विसरा रिपोर्ट का इंतजार है. तभी मौत का असली कारण साफ होगा.
मामले की गंभीरता से जांच में जुटी नेपाल पुलिस
प्रिंस यादव की नेपाल में मौत को पुलिस गंभीरता से ले रही है. डीएसपी मिश्रा के अनुसार पुलिस अन्य सबूत जुटाने में लगी है. होटल के सीसीटीवी, कॉल डिटेल और मेडिकल दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल हत्या का कारण निर्धारित नहीं हो सका है. ऐसे में विसरा रिपोर्ट से ही हत्या का राज खुल सकेगा.
4 लोगों की रिमांड बढ़ी, एक नेपाली रिहा
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद होटल में प्रिंस के साथ ठहरे सहरसा निवासी अंकित कुमार यादव, रोशन यादव, लालटू यादव और जयराम यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया था. अभद्र व्यवहार के आरोप में कोर्ट से इनकी रिमांड बढ़ा ली गई है. पूछताछ के बाद एक नेपाली नागरिक को रिहा कर दिया गया.
खान सर की कोचिंग पर अटैक का लगा था आरोप
मृतक प्रिंस यादव पटना के 2 जून को हुए कोचिंग विवाद में आरोपी था. ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडी सेंटर के बीच तोड़फोड़, आगजनी और गोलीबारी हुई थी. बिहार पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इसके बाद वह फरार होकर सोमवार को विराटनगर पहुंचा था. शनिवार को शुभा होटल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
भाई रौशन आनंद ने खान सर पर लगाया हत्या का आरोप
प्रिंस यादव के भाई रौशन आनंद जब जेल से रिहा होकर बाहर निकले तब उन्होंने हत्या का आरोप खान सर पर लगाया था. उन्होंने कहा था, फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या कराई. बुधवार की रात मामले में रौशन आनंद एफआईआर दर्ज कराने कदमकुआं थाना पहुंचे थे. वहां भी उन्होंने कहा था, फैजल खान से साजिश रची है. साजिश के तहत हमको बर्बाद किया. फैजल खान ने भाई की हत्या कराई. हमारे परिवार को बर्बाद कर दिया.
Also Read: बिहार के पहले न्यूक्लियर पावर प्लांट के निर्माण का रास्ता साफ, जानिए कब तक बनेगा डीपीआर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










