ePaper

भागलपुर के झौवा बहियार में ट्रक पर लदे 22185 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया, पांच गिरफ्तार

Updated at : 24 Dec 2022 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर के झौवा बहियार में ट्रक पर लदे 22185 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया, पांच गिरफ्तार

भागलपुर के कुसाहा बांध से उत्तर लछमिनियां झौवा बहियार से एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. मौके से ही पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित है.

विज्ञापन

भागलपुर (नवगछिया): नारायणपुर भवानीपुर पुलिस ने कुसाहा बांध से उत्तर लछमिनियां झौवा बहियार से एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. मौके से ही पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित है.

2958 बोतल में 22185 लीटर शराब बरामद

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि कुल 2958 बोतल में 22185 लीटर शराब बरामद की है. गिरफ्तार आरोपितों में उत्तर प्रदेश के संबल जिले के चोईसराय थाना के संबल निवासी मो नदीम, नरवासा थाना के संबल निवासी मो शहबाज, बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर वार्ड नंबर पांच के सुजल कुमार, विपिन कुमार, बिहपुर के ही एकनिया टोला के मुन्ना मालाकार है.

यूपी नंबर का ट्रक जब्त

मौके से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और यूपी नंबर के ट्रक को जब्त कर लिया है. नवगछिया एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कटिहार की ओर से नवगछिया होते हुए कुशाहा बांध के पास भारी मात्रा में शराब की खेप की डिलीवरी होने वाली है. पुलिस निरीक्षक बिहपुर अंचल के नेतृत्व में ओपी अध्यक्ष झंडापुर, ओपी अध्यक्ष भवानीपुर पुअनि राजीव कुमार यादव व सशस्त्र बल के साथ छापामारी के लिए निर्देशित किया गया.

ट्रक चालक समेत पांच गिरफ्तार

गठित टीम कोसी बांध से उत्तर लक्ष्मनियां झाैआ बहियार पहुंचे, तो पुलिस वाहन को देखकर ट्रक ड्राइवर ट्रक को कच्चे रास्ते में ढुला कर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया. ट्रक से ड्राइवर एवं खलासी सहित कुल पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. सर्च अभियान के क्रम में भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी. मामले की प्राथमिकी भवानीपुर ओपी थाने में दर्ज कर ली गयी है.

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज बोले…

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा है कि छापेमारी टीम में शामिल सभी पदाधिकारी व कर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा. छापेमारी दल में पुनि विनय कुमार, बिहपुर अंचल पुअनि रमेश कुमार साह, थानाध्यक्ष भवानीपुर, पुअनि अजीत कुमार, थानाध्यक्ष, झण्डापुर, पुअनि राजीव कुमार यादव, भवानीपुर ओपी समेत अन्य पुलिस बल भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन