अवैध बालू खनन के खिलाफ बिहार पुलिस का अभियान, 53 लाख सीएफटी बालू व 1772 वाहन जब्त, वसूला 98 करोड़ का जुर्माना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2023 1:47 AM

विज्ञापन

बिहार में अवैध बालू खनन के खिलाफ 22 अप्रैल से 27 मई तक तक चलाए गए अभियान के दौरान दौरान पुलिस ने 2418 छापेमारी की , जिसमें 497 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 570 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही 98 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है.

विज्ञापन

बालू के अवैध खनन के विरुद्ध बिहार पुलिस के विशेष अभियान में 35 दिनों में 53 लाख सीएफटी बालू और 1772 गाड़ियां जब्त कीं . वहीं, इस दौरान पुलिस ने 98 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है. यह अभियान 22 अप्रैल से 27 मई तक चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने 2418 छापेमारी की , जिसमें 497 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 570 लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

आठ जिलों में अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाया जा रहा है विशेष अभियान

एडीजी ने बताया कि आठ जिलों में अवैध उत्खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सबसे पहले छह जिले पटना, भोजपुर, रोहतास, वैशाली, सारण और कैमूर में 22 अप्रैल से अभियान शुरू हुआ, जिसके लिए एक-एक कंपनी अतिरिक्त बल की प्रतिनियुक्ति की गयी. उसके बाद नौ मई को औरंगाबाद और नवादा जिलों में भी एक-एक कंपनी सशस्त्र बल प्रतिनियुक्त कर वहां भी अभियान शुरू किया गया है. अवैध खनन के विरुद्ध अभियान का तीसरा चरण अभी जारी है. उन्होंने कहा कि सभी जिला एसपी को निर्देश दिया गया है कि सूचना मिलते ही पुष्टि कर छापेमारी करें.

पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण के अभियान में आई ज्यादा तेजी

पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण के अभियान में ज्यादा तेजी आई है. 22 अप्रैल से 8 मई तक पहले चरण के अभियान की तुलना में नौ मई से 27 मई तक चले दूसरे चरण के अभियान में 218 प्रतिशत अधिक बालू जब्त किया गया है, वहीं जुर्माना की राशि में भी 442 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसके अलावा छापेमारी, प्राथमिकी और गिरफ्तारी में 75 से 140 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है. बालू जब्ती में कैमूर जिला सबसे आगे रहा ,वहीं वाहन जब्ती, गिरफ्तारी और जुर्माने की राशि के मामले में सारण में सर्वाधिक कार्रवाई हुई.

Also Read: पटना की साइंस सिटी और बापू टावर के निर्माण में आएगी तेजी, सीएम ने भवनों के रखरखाव के दिए निर्देश

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन