PMCH News: पीएमसीएच में इलाज करवाने से पहले पढ़ें यह खबर, नहीं तो आप भी हो सकते हैं लाठी-डंडे के शिकार

पीएमसीएच में गुरुवार को दांत दर्द का इलाज कराने गये प्रभात खबर के पत्रकार अनुज शर्मा पर सुरक्षाकर्मियों ने जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उनके हाथ टूट गए. सुरक्षाकर्मियों के लाठी- डंडे के प्रहार से उनके शरीर पर कई जगहों पर चोटें आयी है .
बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीच में आप अपना इलाज करवाने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है. इलाज करवाना के क्रम में आप कभी भी पीएमसीएच में तैनात गार्डो से नहीं उलझे. उनकी सही गलत बातों का विरोध नहीं करें. वरणा वो आपको लाठी डंडे से हमला कर आपको जख्मी कर सकते हैं. ऐसा ही एक वाक्या पटना से प्रकाशित प्रभात खबर के पत्रकार के साथ हुआ है. वो दांत का इलाज करवाने पटना के पीएमसीएच गए थे. गार्डो ने उन्हें अस्पताल परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया. उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने क्या सब कुछ किया देखिए वीडियो में ….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए