Live Updates

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने 9.8 करोड़ किसानों को दी बड़ी सौगात, सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी

Updated:
विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी आज भागलपुर के दौरे पर थे. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का दौरा प्रदेश के लिए काफी खास माना जा रहा है. पीएम मोदी ने आज भागलपुर की धरती से 9.8 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की. इस योजना से करीब 9.80 करोड़ किसानों को सीधा लाभ हुआ. पढ़ें पूरी डिटेल…

विज्ञापन

भागलपुर में बनेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी

भागलपुर में बनेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी .

भागलपुर में बनेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और जंगलराज वालों ने बिहार को बदनाम किया. बिहार को पीछे धकेला. लेकिन, अब एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार को वहीं पहचान मिलेगा जो भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के समय में हुआ करती थी. पीएम मोदी ने बिहार में शुरू हुई कई योजनाओं ने नाम भी गिनाएं. उन्होंने कहा कि भागलपुर वैश्विक ज्ञान का केंद्र हुआ करता था. हम नालंदा विवि के प्राचीन गौरव को आधुनिक भारत से जोड़ने का काम कर रहे हैं. जल्द ही केंद्र सरकार विक्रमशिला विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं. इसपर काम भी शुरू हो चुका है.

लालू यादव पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह कभी भी परिस्थितियों को बदल नहीं सकते हैं. एनडीए सरकार ने इसे बदला है. पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था. यूरिया की कालाबाजारी होती थी. आज देखिए किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है. हमने तो कोरोना काल में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी. आप कल्पना कीजिए अगर एनडीए सरकार न होती तो क्या होता? अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो आज भी हमारे किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती. आज भी बरौनी कारखाना बंद रहता. जो खाद की बोरी विदेशों में 3000 रुपये में मिलती है. एनडीए सरकार 300 रुपये से कम में खाद की बोरी दे रही है. हमारी सरकार किसानों की भलाई के लिए काम करती है.

अब बारी बिहार के मखाना की है पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते सालों में भारत का कृषि निर्यात बहुत बढ़ा है. इसलिए किसानों को उत्पाद की ज्यादा कीमत मिल रही है. अब बिहार के मखाना की बारी है. मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग बन चुका है. मैं 365 दिन से 300 दिन मखाना खाता हूं. यह सुपरफूड है. इसलिए इस बार के बजट में मखाना बोर्ड बनाने का एलान किया गया है.

देश के करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे हैं पैसे: पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगिका भाषा में लोगों को प्रणाम किया. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं शहीद तिलका मांझी की धरती को नमन करता हूं. बाबा अजगैबीनाथ के आशीष वाले इस धरती पर आना मेरा सौभाग्य है. आज देश के करोड़ों किसानों के खाते में पैसे पहुंचे हैं. किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की गई है. आज बिहार के 75 लाख के अधिक परिवार के किसानों के खाते में 1600 सौ करोड़ से अधिक रुपये दिए गए. हर किसान के खाते में किसान निधि की किस्त एक क्लिक पर गई है. एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर या फिर बिहार में हो, किसान कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है. बीते दशक में हमने पूरी शक्ति से काम किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन