पटना में रेलवे भर्ती को लेकर छात्रों के प्रदर्शन की देखें PHOTOS, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, किया लाठीचार्ज

Updated at : 30 Jan 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में रेलवे भर्ती को लेकर छात्रों के प्रदर्शन की देखें PHOTOS, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, किया लाठीचार्ज

सहायक लोको पायलट की कम वेकेंसी आने के कारण छात्र काफी खफा हैं. इस कारण मंगलवार को हजारों की संख्या में छात्र पटना की सड़कों पर उतर गए और सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.

विज्ञापन
undefined

मंगलवार को पटना में असिस्टेंट लॉक पायलट की वैकेंसी से असंतुष्ट हजारों छात्र सड़क पर उतर आये और जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया. इस दौरान कई जगहों पर सड़कें भी जाम हो गईं. कारगिल चौक पर जाम के दौरान पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर हटाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने.

undefined

छात्रों ने कारगिल चौक को जाम कर दिया. पुलिस ने उन्हें समझाने का भी खूब प्रयास कर लिया. लेकिन जब छात्र नहीं माने तो अंत में पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पटना सदर एसडीओ श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद, डीएसपी टाउन अशोक सिंह और कई थानों की पुलिस मौजूद थी.

undefined

असिस्टेंट लोको पायलट की वैकेंसी कम होने से छात्र काफी परेशान थे. छात्रों ने सोमवार रात को ही सड़कों पर उतरने का फैसला कर लिया था. इसके बाद मंगलवार की सुबह आठ बजे हॉस्टल के सभी छात्र मुसल्लहपुर में एकत्र हुए. इसके बाद वहां सड़क जाम हो गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया.

undefined

छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कई अन्य जगहों से छात्र पहुंच गये. इसके बाद छात्र वहां से पैदल ही प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए बारीपथ पर पहुंच गये और लंगरटोली चौक पर सड़क जाम कर दिया. यहां भी यातायात पूरी तरह बाधित हो गयी. वाहनों की लंबी लाइन लग गयी.

undefined

इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र हथुआ मार्केंट माेड़ हाेते हुए बाकरगंज माेड़ पहुंच गये. लेकिन वहां पुलिस ने रोक दिया. काफी संख्या में छात्र बाकरगंज के मुहल्ले से होते हुए कारगिल चौक पर जमा हो गये. इसके बाद वहां केंद्र सरकार व रेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

undefined

कारगिल चौक पर ही सड़क को जाम कर कर दिया और डेढ़ घंटे तक अपने कब्जे में रखा. इस दौरान कई मीडियाकर्मियों से भी बदतमीजी की. इसके कारण उस इलाके में जाम की स्थिति हो गयी. सड़क जाम की सूचना मिलने पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची और लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया. पांच मिनट के अंदर में ही कारगिल चौक को जाम मुक्त करा दिया गया.

undefined

बता दें कि छात्र लगातार सहायक लोको पायलट की वेकेंसी में संख्या को बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. शनिवार काे छात्रों ने राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने सड़क जाम कर दिया था. साथ ही साेमवार काे भी अभ्यर्थियाें ने बहादुरपुर में हंगामा, प्रदर्शन व पथराव किया था.

undefined

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि रेलवे भर्ती बाेर्ड ने देश भर में छह साल के बाद 5696 सहायक लाेकाे पायलट पदाें पर बहाली के लिए वैंकेसी निकाली है. इस पद के लिए वर्ष 2018 में निकाली गयी वेकेंसी में पदों की संख्या 64371 थी. इस बार कम से कम 56 हजार पद के लिए वेकेंसी निकाला जाना चाहिए था.

undefined

अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो व्यापक तौर पर आंदोलन शुरू किया जायेगा. छात्रों ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे में मात्र 38 सहायक लाेकाे पायलट के पद के लिए वेकेंसी है. जबकि बिहार में विधानसभा की 243 सीट व लोकसभा की 40 सीट है.

Also Read: रेलवे में नौकरी के लिए पटना की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन