सरकार की इस पहल से बच रही है लोगों की जान, बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा गुड सेमेरिटन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Jan 2025 8:18 AM

विज्ञापन

गुड सेमेरिटन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों की मदद करने वाले लोगों को सम्मानित करने की एक अनोखी पहल है. सरकार ने ऐसे लोगों को "गुड सेमेरिटन" का नाम दिया है. औरंगाबाद के लोगों ने सबसे ज्यादा घायलों की जान बचाई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों की मदद करने वाले लोगों को सम्मानित करने की एक अनोखी पहल है. सरकार ने ऐसे लोगों को “गुड सेमेरिटन” का नाम दिया है और उन्हें 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने का फैसला किया है. परिवहन विभाग के अनुसार, 2018 से अबतक लगभग 1200 गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया जा चुका है. इनमें से सबसे अधिक औरंगाबाद में 68, सारण में 62, समस्तीपुर में 57, मधुबनी में 52 और मोतिहारी में 46 लोग हैं.

परिवहन विभाग ने सभी जिलों के डीटीओ को दिया अहम निर्देश

सरकार ने गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं. परिवहन विभाग ने सभी जिलों के डीटीओ को निर्देश दिया है कि वे जिलों के महत्वपूर्ण सरकारी स्थलों पर जागरूकता युक्त बोर्ड लगाएं. इसके अलावा, पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे गुड सेमेरिटन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दें. सरकार की इस पहल से सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को समय पर मदद मिल पाएगी और उनकी जान बचाई जा सकेगी.

परिवहन विभाग ने सभी जिलों के डीएम व एसपी को लिखा पत्र

परिवहन विभाग ने सभी जिलों के डीएम व एसपी से पत्राचार करके आदेश दिया है कि गुड सेमेरिटन को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वालों से पुलिस पदाधिकारी उनका नाम, पहचान, पता देने के लिए बाध्य नहीं करेंगे. यदि कोई गुड सेमेरिटन पुलिस थाने में स्वेच्छा से जाने का चयन है, तो उससे बिना किसी अनुमति विलंब के एक तर्कसंगत और समयबद्ध रूप से एक ही बार में पूछताछ करें.

Also Read: बिहार के ‘मिथिला मखाना’ को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, डाक विभाग कर रहा ये तैयारी

गवाह बनने के लिए नहीं करें कोई बाध्य

सड़क पर घायल किसी व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचना देने के बाद संबंधित पुलिस पुलिस अधिकारियों द्वारा गुड सेमेरिटन को जाने की अनुमति दी जायेगी. अगर गुड सेमेरिटन उस मामले में गवाह बनने का इच्छुक नहीं होता है, तो उससे आगे कोई पूछताछ नहीं की जायेगी. जांच-पड़ताल करते समय ऐसे गुड सेमेरिटन का पूरा बयान या शपथ पत्र पुलिस अधिकारी द्वारा एक ही बार पूछताछ के दौरान रिकाॅर्ड किया जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन