वार्ड में लगे शिविर में कोरोना जांच में लोग नहीं ले रहे रुचि, नहीं पूरा हो रहा टारगेट
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Aug 2020 9:06 AM
मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड में कोरोना जांच के लिए लगे रहे कैंप में जांच कराने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार हर दिन एक वार्ड में लगने वाले कैंप में 60 से 65 लोग ही सैंपल देने पहुंच रहे हैं.
मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड में कोरोना जांच के लिए लगे रहे कैंप में जांच कराने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार हर दिन एक वार्ड में लगने वाले कैंप में 60 से 65 लोग ही सैंपल देने पहुंच रहे हैं.
एसीएमओ डॉ विनय कुमार कि माने तो जिस अनुपात में स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल कलेक्शन का टारगेट रखा था. उस रफ्तार से लोग सैंपल देने नहीं पहुंच रहे हैं. विभाग ने अंदाजा लगाया था कि हर दिन एक वार्ड से दो से तीन सौ सैंपल कलेक्ट होंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. कई वार्ड के लोगों को कैंप को लेकर प्रचार प्रसार के अभाव जानकारी नहीं हो पायी है. हालांकि स्थानीय वार्ड पार्षद को प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी दी गयी थी.
चार दिन के अंदर शहरी क्षेत्र के 12 वार्ड में 20 जगहों पर कैंप लग चुका है. सोमवार को भी वार्ड 21 में डीएन हाई स्कूल कैंपस में कैंप लगना है. एक दिन में चार वार्ड में सैंपल लेने स्वास्थ्य विभाग वैन भेज रहा हैं. इन 20 जगहों पर महज 1700 लोग ही सैंपल देने आये हैं. सिविल सर्जन शैलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि वार्ड में लोगों को सैंपल देने आने के लिये वार्ड पार्षद से भी कहा जा रहा हैं. एक दिन पहले प्रचार प्रसार कराया जाता है. बावजूद लोग नहीं पहुंच रहे हैं.
वार्ड में सैंपल कलेक्शन करने जाने वाली एक वैन में दो टेक्नीशियन रहते हैं. हर दिन चार वार्ड में जाने वाली चार वैन में आठ टेक्नीशियन रहते हैं यह टेक्नीशियन वैन को लेकर सुबह दस बजे वार्ड में सैंपल लेने पहुंच जाते हैं. शाम चार बजे तक यह लोगों का इंतजार करते है.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










