नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया पर कार्रवाई से भड़की कांग्रेस, पटना में ट्रेन रोक किया प्रदर्शन
पटना में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
Congress Protest: पटना में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन रोक दी. नेशनल हेराल्ड केस में राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर लेट गए. जिससे अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी.
Congress Protest: पटना में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पटना के सचिवालय हॉल्ट स्टेशन पर एक ट्रेन को रोक दिया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर ट्रेन को रोका, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.
क्यों भड़के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता?
बिहार युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर उनकी मुखरता से घबरा गई है. उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा और महादलित वर्ग के लिए राहुल की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है.
प्रदर्शन से यातायात व्यवस्था बाधित
प्रदर्शनकारी जब सचिवालय हॉल्ट पर पहुंचे, तो अचानक ट्रैक पर बैठ गए और ट्रेन के आगे लेट गए. इससे ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा. कुछ यात्रियों को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ी. रेल प्रशासन भी असहज स्थिति में आ गया. पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को हटाया और ट्रेन को रवाना किया गया.
प्रशासन की सख्ती और विपक्ष की चेतावनी
प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की. अधिकारियों का कहना है कि विरोध करना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती. दूसरी ओर, कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की कार्रवाई नहीं रुकी, तो पार्टी राज्यभर में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










