Patna News: कमरे में बड़ा भाई कर रहा था पढ़ाई, छोटे भाई ने शौचालय में खुद को मार ली गोली
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Jan 2025 8:12 AM
Muzaffarpur News (सांकेतिक तस्वीर )
Patna News: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास स्थित आनंद ब्वायज हॉस्टल में सोमवार की दोपहर एक युवक ने शौचालय में खुद के सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
Patna News: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास स्थित आनंद ब्वायज हॉस्टल में सोमवार की दोपहर एक युवक ने शौचालय में खुद के सीने में गोली मार कर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण के लक्ष्मीपुर का रहने वाला आदित्य रमण के रूप में की गई है. यह घटना सोमवार दोपहर बारह बजे की बताई जा रही है.
दिल्ली में डिलिवरी बॉय का करता था काम
आदित्य रमन का बड़ा भाई आदित्य अमन उसी बॉयज हॉस्टल में रहता था और पटना में नेट जेआरएफ की तैयारी करता है. वहीं आदित्य रमन दिल्ली में रहता था और डिलिवरी ब्वाय का काम करता था. पुलिस ने शौचालय से बरामद पिस्टल, मैग्जिन और खोखा को जब्त कर लिया है. पीरबहोर थानेदार ने कहा कि अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. युवक के मोबाइल की जांच की जा रही है. युवक पर एक केस दर्ज होने की बात सामने आयी है. बेटे की मौत की सूचना के बाद परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे. मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.
दो दिन पहले दिल्ली से आया था रमन
बड़े भाई ने बताया कि सोमवार की दोपहर उसने बोला कि घूम कर आते हैं. इसके बाद अमन इयर फोन लगाकर पढ़ाई करने लगा. एक घंटे बाद लॉज के दूसरे लड़के जब शौचालय गये, तो पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद है. अमन ने कहा कि इसके बाद हमने रमन को फोन किया तो उसका फोन कमरे में ही था.
शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो खून से लथपथ रमन फर्श पर गिरा था. पिस्टल वहीं पास में पड़ा था. रमन ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. उसने बताया कि दो दिन पहले ही रमन दिल्ली से पटना आया था. बड़े भाई अमन ने बताया कि दो दिन पहले रमन पटना आया था और पूछने पर बताया था कि काम अच्छा चल रहा है. वह परेशान नहीं लग रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










