ePaper

कोढ़ा गैंग के इन दो शातिरों को खोज रही पुलिस, पटना में चेन स्नैचिंग की कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

Updated at : 06 Jan 2025 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
patna news| These two vicious members of Kodha gang are carrying out incidents of chain snatching.

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: राजधानी पटना में इन दिनों चेन स्नैचिंग की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. पुलिस ने छानबीन की तो कोढ़ा गैंग के दो शातिरों की तस्वीर CCTV में कैद मिली. जिनकी तलाश पटना पुलिस कर रही है.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना में इन दिनों चेन स्नैचिंग की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. शास्त्रीनगर और एसकेपुरी थाना क्षेत्र में हुई दो घटनाओं में पुलिस ने जब छानबीन की, तो सीसीटीवी में कटिहार के कोढ़ा गैंग के दो शातिरों की तस्वीर कैद मिली. ये शहर में घूम-घूम कर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट लेते हैं. दोनों की पहचान कोढ़ा के जुराबगंज के राजकुमार और राजा यादव के रूप में हुई है. पटना पुलिस की एक टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए कोढ़ा में छापेमारी भी की, लेकिन दोनों वहां से फरार मिले. पुलिस दोनों बदमाशों के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है.

फुलवारीशरीफ और बाकरगंज में भी हुई छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों स्नैचर फुलवारीशरीफ व बाकरगंज में ठिकाना बनाये हुए हैं. शास्त्रीनगर की एक टीम भी स्नेचरों की तलाश में कई इलाके में छापेमारी की है. पूर्व में फुलवारीशरीफ व बाकरगंज से भी स्नैचरों को गिरफ्तार किया गया है.

Also Read: प्रशांत किशोर गिरफ्तार, गांधी मैदान से उठा एम्स ले गई पटना पुलिस

शहर में कहां-कहां हुआ स्नैचिंग

  • 29 नवंबर: जगदेव पथ तिराहे के पास आइसीएआर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी से चेन छीनी.
  • 30 नवंबर: ऊर्जा पार्क के पास महिला से चेन झपटी
  • 03 दिसंबर : कंकड़बाग के शिवाजी पार्क के पास अभिलाषा कुमारी के गले से चेन झपट ली.
  • 04 दिसंबर : शेखपुरा मोड़ पर जेडी वीमेंस की छात्रा की चेन छीनी
  • 06 दिसंबर : बेली रोड स्थित राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के सामने महिला प्रिसिपल निकिता रंजन से 3.10 लाख रुपये झपटे.
  • 09 दिसंबर : बोरिंग रोड में दरोगा राय पथ की रहने वाली बंटी कुमारी के गले से चेन छीनी.
  • 10 दिसंबर : आशियाना-दीघा रोड पर पुष्पा देवी की चेन बदमाशों ने झपट ली.
  • 11 दिसंबर : न्यू पुनाईचक में सुनीला देवी से चेन झपट लियी 14 दिसंबर : एसकेपुरी में रितु कुमारी की चेन छीनी
  • 26 दिसंबर : एसकेपुरी में बदमाशों ने रंजना यादव की सोने की चेन झपट ली.
  • 05 जनवरी : शास्त्रीनगर में शेखपुरा मोड़ के पास पुष्पा जायसवाल की चेन झपटी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन