पटना: महिला की इलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष के सात लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

धनरूआ थाना

पटना के मसौढ़ी में जमीन-मकान के हिस्से को लेकर एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई. मौत से पहले महिला ने खुद को जहर दिए जाने की बात परिजनों को बताई थी. मायके वालों ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Patna News : पटना के मसौढ़ी के धनरूआ के बहरामपुर ओपी क्षेत्र के बांसबीघा गांव में बुधवार को जहर खाने के बाद इलाजरत 61 वर्षीय विधवा कुसुम देवी की गुरुवार की अहले सुबह मौत हो गई. मौत के बाद मृतका के भतीजे नदवां ओपी क्षेत्र के पथरहट निवासी रमेश कुमार ने बहरामपुर ओपी में ससुराल पक्ष के सात लोगों पर साजिश के तहत जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन-मकान के हिस्से को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, कुसुम देवी के पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी. इसके बाद से वह ससुराल में ही रह रही थीं. आरोप है कि जमीन और मकान में हिस्सा हड़पने के उद्देश्य से ससुराल पक्ष के लोग उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे.

मामला न्यायालय तक पहुंचने के बाद बंटवारे में कुसुम देवी को जमीन और मकान में हिस्सा मिला था. इसके बावजूद उन्हें एक कमरे में बंद रखे जाने का आरोप लगाया गया है.

मौत से पहले परिजनों को फोन कर बताई बात

रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह करीब आठ से नौ बजे कुसुम देवी ने फोन कर बताया कि लाला प्रसाद, इंद्र प्रसाद, अमित कुमार, दिलखुश कुमार, तेज प्रताप, मंती देवी और अंजली देवी ने साजिश के तहत उन्हें जहर दे दिया है. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान गुरुवार की अहले सुबह उनकी मौत हो गई.

मायके वालों ने सात लोगों को बनाया आरोपित

दर्ज प्राथमिकी में रमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि मौत से पहले कुसुम देवी ने मायके के परिजनों को आरोपितों के नाम बताए थे. उन्होंने जमीन-मकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से जहर देने की बात कही थी. इसी आधार पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

बहरामपुर ओपी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सभी आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.


विज्ञापन
अजय कुमार

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन