Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा बिहार में मौसम का मिजाज, इस दिन से तापमान में आएगी बड़ी गिरावट

Updated:
विज्ञापन

Patna IMD Update

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि बिहार में 6 और 7 फरवरी से मौसम में बदलाव आने के संभावना है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

Bihar Weather: आइएमडी पटना ने बताया कि अगले 48 घंटे के बाद बिहार का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. सोमवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से छह फरवरी की शाम या सात फरवरी से बिहार के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है. इस दौरान प्रदेश में तेज गति से पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है. इसकी वजह से राज्य के वातावरण में कुछ अधिक ठंडक महसूस किये जाने के संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

8 फरवरी को भी सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

आइएमडी पटना ने अपने एक अन्य पूर्वानुमान में बताया गया है कि आठ फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से उस समय भी मौसम में कुछ फिर बदलाव हो सकता है. हालांकि यह पश्चिमी विक्षाेभ की ताकत पर निर्भर करेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

11 जिलों में घना कुहासा का अलर्ट

आइएमडी पटना के अनुसार पांच और छह फरवरी को राज्य के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी,सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने का पूर्वानुमान है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. राज्य के शेष हिस्से में एक दो स्थान पर हल्का कोहरा भी संभव है. आगामी 48 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में तापमान में तीन डिग्री तक क्रमिक वृद्धि की संभावना जतायी गयी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में 96 घंटे बाद फिर शुरू हो सकता है ठंड का दौर, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन