Weather Alert : बिहार में 24-25 जून को हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Author : Rajat Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jun 2020 6:10 AM

विज्ञापन

Weather Alert प्रदेश में 24 और 25 जून को भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. यह बारिश के दौरान तेज हवा चलने की आशंका भी है.

विज्ञापन

पटना : प्रदेश में 24 और 25 जून को भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. यह बारिश के दौरान तेज हवा चलने की आशंका भी है. इससे पहले 22 और 23 जून को प्रदेश के कई हिस्से में बारिश होने की पूरी उम्मीद है. आइएमडी पटना की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से मॉनसूनी हवाएं झारखंड, उत्तरप्रदेश होते हुए हरियाणा जा रही हैं. इनके प्रभाव से बिहार में अगले चार दिन अच्छी बारिश की संभावना है. चूंकि बिहार में अभी मॉनसून सक्रिय है, इसलिए दिन का तापमान अभी भी सामान्य से नीचे है.

बिहार में अब तक दोगुनी हुई बारिश

बिहार में अब तक सामान्य से करीब दोगुना 160 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है़. धान की रोपनी के लिए करीब दो दशक बाद ऐसा मौका मिला है. बिहार की खेती के लिए बूस्टर डोज साबित होने वाली इस बारिश के चलते अपवाद रूप में कटिहार को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है. कटिहार ही इकलौता ऐसा जिला है, जहां सामान्य से 34% कम बारिश दर्ज की गयी है़ सबसे अहम बात यह है कि 15 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से 100 से 291% तक अधिक बारिश दर्ज की गयी है. भोजपुर में 291%, सारण में 277% , नालंदा में 192%, लखीसराय में 180%, बक्सर में 176%, रोहतास में 172%, पटना में 166%,अरवल में 160%, औरंगाबाद में 148%, गोपालगंज में 135%, सीवान में 134%, मुजफ्फरपुर में 129%,

पूरवा हवा चलने से गर्मी से राहत, हो सकती है बारिश

रविवार को थोड़े-बहुत बादल छाया रहा, जिससे पूरे दिन धूप-छांव की आंखमिचौली का खेल चलता रहा. साथ ही राजधानी में पूरवा हवा भी चल रही है. इस पूरवा हवा की वजह से लोगों को ऊमस भरी गर्मी से राहत मिली. हालांकि, शाम होते ही बादल घने हो गये. इससे मौसम सुहाना होने लगा था. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अब भी राजधानी में बारिश होने की संभावना बनी हुई है. यह संभावना आगले चार-पांच दिनों के लिए बनी है. आसमान साफ होने की वजह से राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, अब भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है. वहीं, सुबह में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत व शाम में 75 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि राजधानी व आसपास के इलाके में भारी बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन, तीन-चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन